
बादशाह ने रचाई गुपचुप दूसरी शादी
Badshah Marries Isha Rikhi 6 Years After Divorce?: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल में वह अपने नए गाने टटीरी को लेकर खूब ट्रोल हुए थे। उनके इस गाने को लोगों ने अश्लील बताया था और फिर यूट्यूब और इंस्टाग्राम से सभी रिल्स डिलीट कर दी गईं। वहीं, अचानक एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया। जब इंटरनेट पर बादशाह के फिर से दूल्हा बनने की फोटो सामने आई। लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले बादशाह ने मॉडल और एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ दूसरी शादी कर ली है। खास बात यह है कि इस शादी की भनक इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों को भी नहीं लगी। बादशाह ने बेहद सादगी के साथ परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में अपनी जिंदगी की यह नई शुरुआत की है। इसके वीडियो और फोटो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि खुद बादशाह या ईशा ने अभी तक अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन ईशा रिखी की मां ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर इस राज से पर्दा उठा दिया है। इन तस्वीरों में कपल शादी की रस्में निभाता नजर आ रहा है। एक फोटो में बादशाह ब्राउन रंग का कुर्ता और गोल्डन साफा पहने बेहद डैपर लग रहे हैं, वहीं ईशा ने पारंपरिक लाल रंग का सलवार-कुर्ता पहना है। दोनों के गले में वरमाला है और उनके चेहरों की मुस्कान साफ बता रही है कि वह इस नए सफर को लेकर कितने खुश हैं।
बादशाह की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में जैस्मिन मसीह से शादी की थी। लगभग 8 साल साथ रहने के बाद, साल 2020 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। पहली शादी से बादशाह की एक बेटी भी है, जो फिलहाल अपनी मां जैस्मिन के साथ रहती है। तलाक के करीब 6 साल बाद बादशाह ने अब ईशा रिखी का हाथ थामा है। वहीं, न्यूज 18 की खबर के अनुसार, दोनों पिछले 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'हैप्पी गो लकी', 'मेरे यार कमीने' और 'व्हाट द जाट' जैसी सफल फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ईशा और बादशाह के अफेयर की चर्चाएं पिछले काफी समय से मीडिया में थीं, लेकिन दोनों ने हमेशा चुप्पी साधे रखी।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होते ही बादशाह के फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। ईशा की मां की पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, जहां लोग इस नई जोड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि, फैंस को अभी भी बादशाह की तरफ से एक आधिकारिक पोस्ट का इंतजार है ताकि वे अपने चहेते 'पाजी' को खुलकर विश कर सकें।
Updated on:
24 Mar 2026 03:02 pm
Published on:
24 Mar 2026 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
