4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान की भाभी ने किया खुलासा, सलमान नहीं यहां तो आलिया वरुण की जोड़ी पर…

बॅालीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी जोड़ी आलिया और वरुण जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाले हैं...दरअसल सलमान खान की भाभी जो कि...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 29 Jan 2018, 3:46 PM IST

salman khan, alia bhatt and varun dhawan

salman khan, alia bhatt and varun dhawan

अभिनेत्री रेणुका शहाणे सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के सीक्वल में वरूण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी को देखना चाहती हैं। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' दो दशक पहले रिलीज हुई थी। सलमान खान , माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म में रेणुका शहाणे ने लाडली बेटी और संस्कारी बहू का किरदार निभाया था। जबकि सलमान और माधुरी प्रेम और निशा के किरदार में नजर आए थे। रेणुका अब प्रेम और निशा के किरदार में वरुण और आलिया को देखना चाहती हैं।

उन्होंने 'हम आपके हैं कौन' के सीक्वल बनने के सवाल पर कहा, 'यह फिल्म अब दूसरे तरीके से बनेगी। यदि इसे यंग जेनरेशन के लिए बनाया जाएगा तो मॉर्डन तरीके से बनाया जाना चाहिए। 'हम आपके हैं कौन' पारिवारिक फिल्म है, जहां सब एक-दूसरे से प्यार करते है। फिल्म में संगीत, मेहंदी सारे कार्यक्रमों को दिखाया गया था, जो अभी भी चलन में है, इसका सीक्वल जरूर सफल होगा। मैं वरुण और आलिया को प्रेम और निशा के किरदार में देखना चाहूंगी।'

रेणुका से जब पूछा गया कि क्या वह सीक्वल में काम करना चाहेंगी, इस पर उन्होंने कहा, 'जरूर, मैं राजश्री प्रोडक्शन के साथ काम करने के लिए हमेशा तैयार हूं। यह मेरे मायका जैसा है। सूरज (बडज़ात्या) जेंटलमैन हैं। हालांकि फिल्म में मेरे कैरेक्टर की मौत हो चुकी है। मुझे नहीं लगता कि फिल्म में मेरे करने के लिए कुछ है।'

खबरें तो ये भी आ रही हैं कि वरुण और डेविड धवन सलमान खान और करिश्‍मा कपूर की ही एक और सुपरहिट फिल्‍म का रीमेक बनाने की तैयारी में हैं। जी हाँ, खबरों की मानें तो फिल्म बीवी नम्बर 1 का रीमेक बनाने की सोच रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान, करिश्‍मा कपूर और सुश्मिता सेन की तिगड़म ने धमाल मचा दिया था। इस फिल्‍म में अनिल कपूर और तब्‍बू भी नजर आए थे जबकि सैफ अली खान ने इसमें कैमियो किया था।

अब खबरें हैं कि बीवी नंबर 1 की रीमेक बनाई जाएगी। फिल्म में सलमान खान की भूमिका में वरुण धवन दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग साल 2018 के मिड तक शुरू कर दी जाएगी। हालांकि अभी तक वरुण धवन की करिश्‍मा और सुष्मिता सेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेसेज के नाम सामने नहीं आए हैं।