4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋचा चड्ढा को यूजर ने कहा, ‘आमिर खान की तरह तुम्हारी शादी भी नहीं टिकेगी’, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

एक बार फिर ऋचा ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं। एक यूजर ने उनकी शादी को लेकर ऐसी बात कह दी कि वह बुरी तरह भड़क गईं और उन्होंने उसे करारा जवाब दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 12 Oct 2021, 4:16 PM IST

richa_chadha.jpg

Richa Chadha Ali Fazal

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। साथ ही, ऋचा हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। हालांकि, कई बार उनकी बात को लेकर यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर देते हैं। अब एक बार फिर ऋचा ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं। एक यूजर ने उनकी शादी को लेकर ऐसी बात कह दी कि वह बुरी तरह भड़क गईं और उन्होंने उसे करारा जवाब दिया।

दरअसल, ऋचा चड्ढा काफी वक्त से एक्टर अली फजल के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। पिछले साल दोनों का शादी का प्लान था लेकिन कोविड के कारण उन्हें इसे टालना पड़ा। सोशल मीडिया पर कई बार दोनों के रिश्ते को लेकर ट्रोल किया जाता है लेकिन उन्होंने कभी पलटकर जवाब नहीं दिया। लेकिन इस बार ऋचा के सब्र का बांध टूट गया।

यह भी पढ़ें: सनी लियोनी ने अपने घर के स्विमिंग पूल से शेयर की फोटो, बिकिनी में आईं नजर

एक सोशल मीडिया यूज़र सर्वेश पांडे ने ऋचा और अली फज़ल की शादी पर कटाक्ष करते हुए लिखा, ‘तुम्हारा तलाक कब हो रहा है बताओ क्योंकि तुम्हारी शादी आमिर खान की तरह ज्यादा दिन टिकने वाली नही है’। इसके जवाब में ऋचा ने लिखा, 'सर्वेश, मेरी छोड़, तुझ भिखारी से स्वेच्छा से शादी नहीं की किसी ने... तो बौरा रहा है? दहेज तो लड़की ने मांगा होगा तेरे केस में? न शक्ल,न अक्ल और गरीब? मम्मी LPG से चूल्हे पे आ गई होंगी? पायलागू आंटी.... ये क्या गू रूपी कुपूत दुनिया में ले आईं? ये बेरोज़गार दया-पात्र बस यहीं चौड़ा हो सकता है।'

यह भी पढ़ें: 47 की उम्र में मलाइका अरोड़ा दुल्हन की तरह हुईं तैयार, डीप नेक ब्लाउज में ढाया कहर

ऋचा का ये जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि ऋचा ने अली के साथ अपनी शादी को लेकर कहा था, 'इसके बारे में प्लान कैसे करें, हर कुछ दिनों में चीजें बदल जाती हैं। ऐसे में बहुत मुश्किल है कुछ प्लान करना, सभी रिलेटिव्स को बुलाना, सभी का डबल वैक्सीनेशन होना।'