
RANBEER KAPOOR
एक्टर रणबीर कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री का चॉकलेटी ब्वॉय कहा जाता है। जब से उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा है तब से न जाने कितनी एक्ट्रेसेज के साथ उनके लव अफेयर चर्चा में रहे हैं। इंडस्ट्री की तमाम एक्ट्रेस को उन्होंने डेट किया है। दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरनी कैफ तक, इंडस्ट्री ने उनके सभी के साथ रिलेशनशिप्स देखे हैं।
हालांकि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर रणबीर कपूर ने कभी बहुत ज्यादा बात नहीं कि लेकिन उनकी बहन रिद्धिमा कपूर ने अपने भाई रणबीर कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड से जुड़ा किस्सा जरूर शेयर किया है। दरअसल रिद्धिमा ने रणबीर कपूर के अपनी गर्लफ्रेंड्स को गिफ्ट देने के स्टाइल के बारे में दिलचस्प खुलासा किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि द कपिल शर्मा शो के स्पेशल एपिसोड में एक्ट्रेस नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर बतौर गेस्ट के तौर पर आई थी। इस दौरान रिद्धिमा ने एक्टर की पोल खोलते हुए बताया था कि उनका भाई गर्लफ्रेंड्स को खुश करने के लिए क्या-क्या करता था।
दरअसल रिद्धिमा कपूर से कपिल शर्मा ने सवाल किया कि क्या रणबीर उनकी चीजें अपनी गर्लफ्रेंड्स को दे देते थे। इस पर रिद्धिमा कपूर ने कहा कि हां ये सच है। उन्होंने बताया कि जब वह लंदन पढ़ाई करने के लिए गईं तो पीछे से रणबीर ने उनका सामान उठाकर अपनी गर्लफ्रेंड्स को गिफ्ट कर दिया था।
इतना ही नहीं रिद्धिमा ने दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए बताया कि वह छुट्टियों पर घर आई थीं, तब रणबीर कपूर की एक गर्लफ्रेंड घर पर आईं तो उन्होंने अपने कपड़े पहने उसे देखा था। रिद्धिमा की इस बात पर मां नीतू कपूर ने बताया कि दरअसल हम रणबीर को ज्यादा पैसे नहीं दिया करते थे। उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर को पैसे नहीं मिलते थे ना इतने इसलिए वो ऐसा करते थे। नीतू ने बताया, वह सिर्फ उतने पैसे देती थीं जितने की जरुरत हो।
फिलहाल रणबीर कपूर इंडस्ट्री की एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है फिर चाहे वो फैमिली पार्टी हो, वेकेशन हो या फिर कई इवेंट। खुद आलिया भट्ट भी रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को जगजाहिर कर चुकी हैं।
Published on:
24 Jan 2022 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
