script

टॉपलेस होकर रिहाना ने पहना भगवान गणेश का पेंडेंट, भड़के लोग, सिंगर को जमकर लगाई लताड़

locationमुंबईPublished: Feb 16, 2021 10:56:40 pm

अमरीकन पॉप सिंगर रिहाना ( Rihanna ) ने टॉपलेस फोटो किया शेयर
भगवान गणेश का पेंडेंट पहनने को लेकर मचा बवाल
लोगों ने लगाए धार्मिक भावना आहत करने का आरोप

rihanna.png

मुंबई। अमरीकन पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। रिहाना ने टॉपलेस होकर भगवान गणेश का पेंडेंट धारण किया है। ये विवादित फोटो देख सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने पॉप स्टार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ऐसा कर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का काम किया है।

फेरों में दीया मिर्जा ने बदल डाली वर्षों पुरानी परम्परा, पुरुष की जगह ली महिला ने, दिया ये संदेश

टॉपलेस बॉडी पर भगवान गणेश का पेंडेंट
दरअसल, रिहाना ने मंगलवार को एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें वह टॉपलेस नजर आ रही हैं। सिंगर ने केवल नाइट शॉर्ट्स पहन रखा है। साथ ही बड़े ब्रेसलेट और ईयररिंग भी पहनी है। इस लुक से उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। हालांकि उन्होंने टॉपलेस बॉडी पर भगवान गणेश का पेंडेंट भी पहना हुआ था। इसे लेकर लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई है। कई लोगों को उनका ये अंदाज आपत्तिजनक लगा है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रिहाना पर हिन्दू देवी-देवता का पेंडेंट पहन धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगाया है। लोगों ने इस तरह भगवान का मजाक उड़ाने को लेकर सिंगर को आड़े हाथों लिया है। कई लोगों ने सिंगर के इस अंदाज को निराशाजनक बताया।

ट्रांसपेरेंट टॉप और 44 हजार की चप्पलों में नजर आईं जान्हवी कपूर की बहन खुशी, फोटोज हुईं वायरल

किसान आंदोलन के समर्थन किया था ट्वीट
बता दें कि इससे पहले रिहाना ने भारत के किसान आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से इस बारे में बात करने को कहा था। उनके बाद पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा ने भी किसान आंदोलन समर्थक ट्वीट किए थे। बाद में तीनों पर पैसों के बदले ट्वीट करने के आरोप भी लगे। ग्रेटा थनबर्ग ने गलती से किसान आंदोलन की रणनीति का टूलकिट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने उन पर केस भी दर्ज किया। इस संबंध में भारत से कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो