16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋषि कपूर की मौत से ‘प्रेमरोग’ एक्ट्रेस पद्मिनी का हुआ हाल बेहाल, सदमे से हो गई ऐसी हालत

ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को मुंबई के सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में निधन हो गया है ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर, 1952 में हुआ था
2 min read
Google source verification
padmini_final.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड में ऋषि कपूर के साथ कई बड़ी हस्तियों ने काम किया। जिनके साथ बिताए समय को वो आज भी महसूस करती हैं। उन्ही में से एक रही 'प्रेम रोग' की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी। जिन्होनें राजकपूर की बनी फिल्म 'प्रेम रोग'में ऋषि कपूर के साथ काम करके काफी सफलता पाई थी। इस फिल्म को दर्शकों नें बेहद सराहा था। लेकिन जिस तरह से बॉलीवुड के इस कलाकार की मौत हुई, सभी का दिल एक बार के लिए दहल उठा।

लोग इस बात पर भरोसा करने को तैयार ही नही थे। कि किस तरह से हसंता मुस्कुराता चेहरा मायूसी में बदल गया। ऋषि कपूर अब नहीं रहे,इस बात की जानकारी जब पद्मिनी को लगी, तो वो भी सदमें में आ गई। उन्होनें कहा, मैं पूरी तरह से हैरान हूं। उनके ना रहने से मै अपने आपको काफी असहाय और कमजोर महसूस कर रही हूं, आज मेरी हालत ऐसी हो गई कि मुझे उठने बैठने के लिए भी किसी सहारे की जरूरत पड़ रही है। मैं कुछ नहीं कर सकती, सिवाय घर पर बैठ कर उनके और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करने के।

पद्मिनी ने कहा, बॉलीवुड ने ऐसा सितारा खोया है जिसकी भरपाई करना काफी मुश्किल है उनके जैसा कलाकार, अभिनेता के साथ एक अच्छे इंसान के खो जाने के बाद इंडस्ट्री खामोश हो जाएगी। जिस तरह से वो सोशल मीडिया एक्टीव रहकर ट्वीट करते थे, टीवी पर आकर बेबाक बोल जाते थे, उनकी उपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी। अब इंडस्ट्री लंबे समय तक खामोश रहेगी। मैं भी उनके ना रहने से खालीपन महसूस कर रही हूं।

आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का कैंसर की बीमारी से 30 अप्रैल को मुंबई के सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में निधन हो गया है। ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे।ऋषि कपूर एक अच्छे फ़िल्म अभिनेता होने के साथ फ़िल्म निर्माता और निर्देशक भी थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग