बॉलीवुड

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से रणवीर-आलिया का फर्स्ट लुक आउट, करण जौहर ने दिया खास सरप्राइज

Rocky aur Rani ki Prem Kahani First Look : फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर बहुचर्चित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की पहली झलक फैंस को दिखा दी है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

2 min read
May 25, 2023

फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने आज सिनेमा में 25 साल पूरे कर लिए हैं। आज उनका 51वां जन्मदिन भी है। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को खास सरप्राइज दिया है। करण ने अपनी मच अवेटेड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky aur Rani ki Prem Kahani) की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह झलक धर्मा प्रोडक्शन के आधिकारिक सोशल हैंडल से शेयर की गई है, जिसमें फिल्म से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की पहली झलक की फैंस को देखने को मिली है।

धर्मा प्रोडक्शन की ओर से शेयर की गई पहली झलक में रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। जिसमें कैप्शन दिया गया है, 'यारों का यार, हर अवतार में शानदार और इस ‘प्रेम कहानी’ का दिलदार। रॉकी से मिलिए। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, करण जौहर के सिनेमा में 25 सल पूरे होने के मौके। सिनेमाघरों में 28 जुलाई, 2023 को।'

इसके अलावा मेकर्स ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से आलिया भट्ट की पहली झलक भी शेयर की है। जिसमें कैप्शन दिया गया, 'दिलों को धड़काने आ रही है वो, इस प्रेम कहानी की रानी।' खुद एक्ट्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से अपना लुक फैंस के साथ शेयर किया है।

करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की चर्चा काफी समय से हो रही है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। अब पोस्टर रिलीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भी भी नजर आने वाले हैं।

बता दें कि करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के जरिए आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की ये जोड़ी फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। इससे पहले दोनों फिल्म 'गली बॉय' में नजर आए थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म में दोनों की जोड़ी क्या कमाल कर पाती है।

Published on:
25 May 2023 10:58 am
Also Read
View All

अगली खबर