बता दें कि फिल्म 'द केरल स्टोरी' शाहरुख खान की 'पठान' के बाद 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। दरअसल, 'पठान' ने 543.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अब बाकी फिल्मों को पछाड़ते हुए सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। फिल्म ने सोमवार को 5 करोड़ से ज्यादा का कलेक्श किया और कुल कलेक्शन 204.47 करोड़ तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट आ रही है।