रसोडे में कौन था? शो का यह डायलॉग अब केवल आम लोगों तक ही सीमित होकर नहीं रह गया है। बल्कि बॉलीवुड और छोटे पर्दे के सुपरस्टार्स भी इस गुत्थी को सुलझाने में लग गए हैं कि रसोडे में कौन था। हाल ही में फिल्म एम.एम धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फेम एक्ट्रेस दिशा पिटानी ने भी इस डायलॉग पर फनी वीडियो बनाई थी। जिसमें वह कोकिलाबेन के बोल बोलते हुए नज़र आईं। वीडियो में सबसे फनी बात उनके कुत्ते थे। जिनके साथ वह यह वीडियो बना रही थीं। सभी को दिशा का यह अंदाज काफी पसंद आया। कई सेलेब्स इस धुन पर नए आइडियाज के साथ क्रिएटिव चीज़ें कर रहे हैं।
साथ निभाना साथिया के इस डायलॉग ने सभी को अपना दीवाना बना दिया है। यही देखते हुए मेकर्स ने भी शो का दूसरा पार्ट बनाने की तैयारी कर ली है। कुछ समय पहले ही शो का पहला प्रोमो रिलीज़ किया गया है। जिसमें शो की गोपी बहू यानी कि देवोलीना भट्टाचार्या नज़र आ रही है। प्रोमो में हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में देवो बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। शो के प्रोमो में भी रसोडे की चर्चा की गई है। वहीं देवोलीना प्रोमो में नए किरदार गहना की बात करती है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शो में नए किरदार के साथ नई कहानी को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।