बता दें कि सारा बॉलीवुड डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में सारा के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आएंगे। सारा इन दिनों फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही मेकर्स ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर रिलीज किया था। वैसे, मां अमृता सिंह अपनी बेटी सारा को लेकर काफी कॉंफिडेंट है। इतना ही नहीं उन्होंने सैफ को एक गैरजिम्मेदार बाप बताया था। बता दें सारा अली खान की यह फिल्म अगले साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।