
अर्जुन कपूर ने देखी टाइगर 3
Arjun Kapoor watched Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' को रिलीज हुए 2 दिन बीत चुके हैं। इस फिल्म को दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की गई। फैंस से लेकर सेलेब्स तक जब जिसे टाइम मिल रहा है वो सलमान की फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी सलमान की फिल्म ‘टाइगर 3’ देखने थिएटर में पहुंचे।
कैजुअल लुक में दिखे अर्जुन
अर्जुन कपूर पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ साउथ मुंबई के थिएटर में गए थे। जहां अर्जुन कपूर की थिएटर में बैठी हुई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर कैजुअल लुक में हैं। उन्होंने ब्लैक स्वेटशर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहना हुआ था। साथ ही उन्होंने ब्लैक कैप लगाई हुई थी।
क्यों सलमान और अर्जुन के रिश्ते में आया तनाव?
बॉलीवुड रिपोर्ट्स की माने तो अर्जुन और सलमान के बीच कोल्ड वॉर चल रही थी जो अब लग रहा है खत्म हो गई है। हालंकि सलमान खान ने ही अर्जुन कपूर को बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए कहा था। साथ ही सलमान ने कई मामलों में अर्जुन की मदद भी की थी। लेकिन जब से अर्जुन ने मलाइका को डेट करना शरू किया तब से सलमान और अर्जुन के रिश्ते में तनाव आ गया था।
हालंकि कभी सलमान खान ने इस बात का जिक्र नहीं किया और नहीं अर्जुन कपूर ने कभी भी पब्लिक में सलमान खान के साथ कोल्ड वॉर पर बात की है। लेकिन कुछ समय पहले अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने ये कंफर्म किया था कि बीते कुछ सालों में सलमान के साथ उनके रिश्तों में खटास आ गई है।
Published on:
14 Nov 2023 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
