
salman khan
इन दिनों पूरे देश में #MeToo की लहर दौड़ रही है। पूरे देश में आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटी भी खुलकर इस मूवमेंट का सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि कई बड़े सेलिब्रेटीज ने अब भी इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी हैं। उन्हीं में से एक सलमान खान हैं। हालांकि सलमान के पिता सलीम खान इस मूवमेंट के समर्थन में उतर आए हैं।
हाल ही में सलीम खान ने ट्वीट कर लिखा, 'इस मामले में एक ही डिफेंस है कि इतनी देर में क्यों? कभी नहीं से अच्छा देरी होना है। आपको परिणाम के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा, आपने भारी पब्लिक सपोर्ट पा लिया है।' उन्होंने लिखा, 'आदमी पहाड़ से गिरकर खड़ा हो सकता है... अपनी नजरों से गिरकर नहीं।'
गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व फिल्म 'लवरात्री' के प्रमोशन के दौरान सलमान ने कहा था, 'अभी मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। पहले मुझे जानने दो कि क्या हो रहा है। मैं देखूंगा कि क्या चल रहा है। मुझे नहीं पता अभी आप किस बारे में बात कर रहे हो।'
Updated on:
17 Oct 2018 01:40 am
Published on:
17 Oct 2018 01:40 am
