27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान-अरबाज और सोहेल ने मेरा रेप किया, शश्रुघ्न ने मुझपर काला जादू किया था: पूजा मिश्रा का वीडियो है सबूत

क्ट्रेस ने बताया कि सोनाक्षी सिन्हा को लॅान्च करने से पहले शश्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी ने उनपर काला जादू किया और भूत का साया पड़वाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 14 Oct 2018, 9:36 AM IST

Pooja Mishra accuses Salman Khan and his brothers of raping her

Pooja Mishra accuses Salman Khan and his brothers of raping her

बॅालीवुड स्टार सलमान खान पर भी अब मीटू कैंपेन के चलते यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। जी हां, बिग बॅास की एक्स कंटेस्टेंट पूजा मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर इस बात का खुलासा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने सोहेल खान और अरबाज खान पर रेप का आरोप लगाया है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि सोनाक्षी सिन्हा को लॅान्च करने से पहले शश्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी ने उनपर काला जादू किया और भूत का साया पड़वाया। साथ ही पूजा ने कहा कि उनके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

पूजा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात जाहिर की। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर सलमान खान और शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर कई तरह की बातें हो रही है। पूजा ने इस बात का भी खुलासा किया की फिल्म 'सुल्तान' के वक्त दोनों की फैमिली ने मिलकर उनके साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट किया था।

दूसरे वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा कि शश्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी ने उनपर काला जादू किया था। उस टाइम दिल देके देखों से मैं बहुत फैमस हो गई थी, इसी कारण वो मेरे अपार्टमेंट के ऊपर वाले अपार्टमेंट में आकर रहने लगे और उन्होंने ब्लैक मैजिक कर मुझपर भूत चढ़ाया। और फिर अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को इंडस्ट्री में लॅान्च करवाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया है। पूजा मिश्रा इसके पहले भी सलमान खान को लेकर सामने आ चुकी है और कई बातें बोल चुकीं है।

खैर, इस पर अभी सलमान खान का बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल वह फिल्म भारत की शूटिंग कर रहें है । इस फिल्म कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में हैं। साथ ही फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। बता दें फिल्म में कैटरीना के अलावा दिशा पटानी और तब्बू भी मुख्य किरदार में हैं। साथ ही फिल्म में सुनील ग्रोवर भी एक अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग