जैसा की हम सब जानते हैं इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म से जुड़ी सभी स्टार कास्ट तय हो चुकी है। फिल्म निर्माता और निर्देशक के मुताबिक फिल्म में बॅालीवुड एक्टर बॉबी देओल, डेजी शाह, जैकलीन, साकिब सलीम, आदित्य पंचोली, पूजा हेगड़े और फ्रेडी दारूवाला मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
लेकिन इन सबके बीच एक खबर यह भी है की इस फिल्म के लिए शुरुआत में एक्टर अनिल कपूर को भी साइन किया जाने वाला था लेकिन अभी तक यह तय नहीं है कि अनिल कपूर रेस 3 में है या नहीं। जी हां सूत्रों की माने तो अनिल के लिए फिल्म का किरदार समझ नहीं आ रहा है। साथ ही फिल्म में अनिल कपूर के ना होने से बॅालीवुड के सुल्तान सलमान खान काफी नाराज़ हैं। उन्होंने मानना है की फिल्म मेकर्स ने अनिल कपूर के लिए जगह क्यों नहीं बनाई। सलमान ने तो साफ साफ कह दिया है कि किसी भी हालत में स्क्रिप्ट में चेंज लाया जाए और अनिल कपूर के लिए ख़ास जगह बनाई जाए क्योकि रेस की पहली दो सीरीजो से अनिल कपूर का मुख्य किरदार रहा है।