5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर हुई फायरिंग से डरीं पूजा भट्ट, लोगों से की खास अपील, बोलीं- ये डरावना है

Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर उनकी करीबी पूजा भट्ट का रिएक्शन आया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Apr 14, 2024

salman khan house firing pooja bhatt reaction

सलमान खान- पूजा भट्ट

Salman Khan House Firing: सलमान खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का ‘दबंग’ कहा जाता है। इस मामले की जांच शुरू हो गई है। सलमान के घर बाहर हुई घटना के बाद एक्टर के फैंस उनके सपोर्ट में उतरे हैं। सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री से फुल सपोर्ट मिल रहा है इसी बीच सलमान खान की करीबी पूजा भट्ट का सोशल मीडिया पर रिएक्शन आया है। पूजा ने लोगों से खास अपील की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सलमान खान की दोस्त पूजा भट्ट ने एक्टर के घर के बाहर हुई घटना पर रिएक्शन आया है। एक्ट्रेस ने जनता से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: सलमान खान के लिए हुई करीब आधा दर्जन फायरिंग, ये 5 बातें बताती हैं सच्चाई

पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने सलमान खान की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “भयानक और निंदनीय। सलमान के रेसिडेंस के बाहर सुरक्षा में पुलिस वैन होने के बाद भी ऐसा होता है तो ये कहते हुए कुछ गलत नहीं होगा कि यहां सिक्योरिटी महज एक भ्रम है। इसके लिए बांद्रा में हमें और अच्छी सिक्योरिटी और सर्विलांस की जरूरत है। इस जगह पर पहले रॉबरी एक आम बात थी। अब तो सीधा फायरिंग होने लगी है। ये डरावना है।”