12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Salman Khan House Firing:  सलमान खान को जान से मारना नहीं था मकसद, तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद खुला बड़ा राज

सलमान खान के घर गोलीबारी करने वाले दोनों हमलावरों के बाद एक और शख्स को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि उन लोगों का मकसद सलमान खान को मारना नहीं बल्कि कुछ और था।

less than 1 minute read
Google source verification

Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में दोनों हमलावारों की गिरफ्तारी के बाद एक और शख्सा को हिरासत में लिया गया है। मुंबई पुलिस ने तीसरे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। उन सभी से पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावरों ने बताया है कि उन लोगों को सलमान खान को मारना नहीं था। टारगेट जरूर सलमान खान थे पर वह एक्टर को मारने नहीं गए थे।

सलमान खान को मारना नहीं था इरादा (Salman Khan House Firing Update) 

सलमान खान के घर 14 अप्रैल को सुबह करीब 5 बजे फायरिंग हुई थी। इस हमले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 2 शूटरों को गिरफ्तार किया था। हमलावरों से पूछताछ में क्राइम ब्रांच को पता चला है कि उन लोगों का इरादा सलमान खान को मारना नहीं था। वह लोग सलमान खान को महज डराना चाहते थे। 

यह भी पढ़ें: सलमान के बाद शाहरुख खान की जान को खतरा? अचानक बढ़ी एक्टर की सुरक्षा

मुंबई पुलिस ने जिन दोनों हमलावरों को पकड़ा था उनमें से एक हरियाणा से है और दूसरा बिहार का रहने वाला है। पुलिस अब दोनों के परिवारों से भी पूछताछ कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपियों ने सलमान खान के घर के अलावा उनके फार्म हाउस की रेकी भी की थी। जो तीसरे व्यक्ति को पकड़ा है वह इन दिनों शूटरों के लगातार संपर्क में था। तीनों फोन पर कई दिनों से बातचीत कर रहे थे। माना जा रहा है कि इस व्यक्ति को लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई से सीधे तौर पर निर्देश मिल रहे थे।