Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की जान को भी खतरा बताया जा रहा है। खबरें है कि सलमान खान के घर फायरिंग के बाद शाहरुख खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। एक्टर इन दिनों चल रहे IPL की वजह से अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए कोलकाता में थे, वह बुधवार देर कोलकाता से मुंबई लौट आए। शाहरुख खान के साथ इस बीच भारी सुरक्षा फोर्स दिखाई दी। शाहरुख को सिक्योरिटी गार्ड, पुलिस और एयरपोर्ट कर्मियों की भारी सुरक्षा के बीच देखा गया।