
Salman Khan In Sikandar New Update
Salman Khan Sikandar New Update: सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में हैं। जो अगले साल ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी। फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार बढ़ता जा रहा है। वहीं, मेकर्स फिल्म को लेकर धीरे-धीरे और नई-नई अपडे.ट दे रहे हैं। जैसे हाल ही में एक नई जानकारी सामने आई है। इसमें सलमान खान के रोल को लेकर बड़ी बात बताई गई है। जिसे पढ़कर फैंस वाकई फिल्म को देखने के लिए और बेसब्र हो जाएंगे। वहीं, फिल्म में एक्शन भी ऐसा शानदार होगा इसके लिए मेकर्स ने कई चीजों के ऑर्डर भी दे दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान डबल रोल में नजर आएंगे। मेकर्स ने वहीं, फिल्म को धांसू और शानदार एक्शन मूवी बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया है। मेकर्स ने 10 हजार पिस्टल और गोलियां ऑर्डर की हैं। अब ये सीन 22 अगस्त को शूट किया जाएगा। फिल्म का 40 दिन का पूरा शेड्यूल तैयार किया है। कहा जा सकता है कि मेकर्स और खुद सलमान खान इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
फिल्म 'सिकंदर' की कास्ट की बात करें तो इसमें सलमान खान के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। इससे पहले वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आई थीं। वही, फिल्म में विलेन का रोल प्रतीक बब्बर निभा रहे हैं। इसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना का रोमांस को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म सिकंदर का अनाउंसमेंट खुद सलमान खान ने किया था और बताया था कि ये फिल्म 2025 में आएगी। इसके बाद भाईजान की अगली फिल्म ‘द बुल’ में भी नजर आएंगे। ये फिल्म करण जौहर डायरेक्टर कर रहे हैं।
Published on:
24 Aug 2024 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
