3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेस 3: बॉक्स आॅफिस पर तहलका, तीन दिन में ही कमा डाले इतने करोड़ रुपए

'रेस 3' बॉक्स आॅफिस पर कामयाबी के नए रिकॉर्ड्स बना रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 18 Jun 2018, 11:35 AM IST

Race 3

Race 3

सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' ने बॉक्स आॅफिस पर तहलका मचा रखा है। मात्र 3 दिनों में यह फिल्म 100 करोड क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने पहले ही दिन बंपर ओपनिंग की। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स से कोई खास रिस्पांस नहीं मिला लेकिन इसके बावजूद दर्शक सलमान की इस फिल्म पर काफी प्यार लुटा रहे हैं। दर्शकों के प्यार की वजह से 'रेस 3' बॉक्स आॅफिस पर कामयाबी के नए रिकॉर्ड्स बना रही है।

तीन दिन में 100 करोड़ कमाने वाली सलमान की चौथी फिल्म:
सलमान की 'रेस 3' ने बॉक्स आॅफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पहले ही दिन इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग करते हुए कमाई के रिकॉर्ड तोड़े। अब यह फिल्म मात्र तीन दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। बता दें कि 'रेस 3' सलमान खान की चौथी फिल्म है, जो तीन दिन में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। इससे पहले उनकी 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान' और 'एक था टाइगर' भी महज तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के आंकड़ों के मुताबिक, 'रेस 3' ने रविवार को ताबड़तोड़ बिजनेस किया। रविवार को इस फिल्म ने तकरीबन 38 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ पहले वीकएंड पर इस फिल्म ने कुल 105 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।







पहले दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपए:

बता दें कि 'रेस 3' 15 जून को करीब 4300 स्क्रीन्स पर देशभर में रिलीज हुई। फिल्म ने बंपर ओपनिंग करते हुए पहले ही दिन करीब 29.17 करोड़ रुपए की कमाई की। शनिवार को इसकी कमाई का आंकडा और ज्यादा रहा। दूसरे दिन शनिवार को रेस 3 ने 38.14 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से 'रेस 3' ने दो ही दिन में 67.31 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इस मल्टीस्टारर फिल्म में सलमान के अलावा जैकलिन फर्नांडिज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे बड़े स्टार भी हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन