2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान की एक्स गर्लफ्रैंड ने सैफ को दिखाया ठेंगा लेकिन नहीं हरा पाई टाइगर को

सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' कि दहाड़ लगातार बॉक्स आॅफिर बरकरार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 21 Jan 2018, 10:04 AM IST

zareen khan

zareen khan

साल के शुरुआत के साथ ही सिनेमाघरों में एक साथ तीन फिल्में रिलीज हुईं। इन तीनों फिल्मों से लोगों को कॉफी उम्मीदें थी। बड़े बैनर और बड़े बजट की इन फिल्मों ने ज्यादा कमाल नहीं दिखाया। बीते शुक्रवार को 'मुक्काबाज', '1921' और 'कालाकांडी' रिलीज हुईं।

इनमें विक्रम भट्ट निर्देशित जरीन खान-करन कुंद्रा की हॉरर फिल्म '1921' ने सबसे ज्यादा दर्शक बटोरें।
विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘1921’ रिलीज होते ही मुश्किलों में भी घिर गई। जिसके चलते यह फिल्म कई मल्टीप्लेक्सेस में रिलीज नहीं की गई है।

देश के 4 बड़े मल्टीप्लेक्सेस ने जरीन खान की फिल्म '1921' का बायकॉट कर दिया है। जिसके चलते यह फिल्म PVR, INOX, कार्निवल सिनेमाज और सिनेपोल्स में रिलीज नहीं की गई। इतनी रोक के बावजूद इस फिल्म ने बाकी दोनों फिल्मों को पिछाड़ दिया है।

'1921' ने पहले हफ्ते में लगभग 11 करोड़ की कमाई की। जबकि दूसरे नंबर पर अनुराग कश्यप निर्देशित 'मुक्काबाज' जिसमें यूपी के टाइसन की कहानी दिखाई गई। इस फिल्म ने हफ्ते भर में 7 करोड़ की कमाई की। 'मुक्काबाज' को मीडिया में काफी सराहना मिली थी। सैफ अली खान 'कालाकांडी' का बाजार सबसे खराब रहा।

अनुराग कश्यक की लीक से अलग हट कर फिल्में बनाने की वजह से लोगों नेे सोचा की उनकी 'मुक्काबाज' की स्टोरी भी कुछ हटकर होगी। लेकिन इस फिल्म ने लोगों को न उम्मीद किया। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही अच्छी कमाई की थी, इसके बाद ये फिल्म ठंड़ी पड़ गई। वहीं मेट्रो शहरों की कही जा रही 'कालाकांडी' के शो महानगरों में चौथे ही दिन से ही नीचे गिरने लगी थी। पहले हफ्ते में फिल्म ने 4.50 करोड़ कमाए।
वहीं सलमान के टाइगर की दहाड़ अभी तक सिनेमाघरों में सुनाई दे रही है। सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर चौथे हफ्ते में भी कमाऊ साबित हो रही है। इसका कलेक्शन अब तक 330 करोड़ रुपए हो चुका है। बीते हफ्ते अकेले मुंबई में ही इसकी कमाई 100 करोड़ रही। यूपी, दिल्ली, पंजाब को मिलाकर उत्तर भारत में फिल्म का कलेक्शन 110 करोड़ से ऊपर है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन