2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PICS : इन हसीनाओं ने छोड़ी शर्म और बिग बॉस में मचाया तहलका

कुछ हॉट कंटेस्टेंट के बारे में बताने जा रहें हैं, जिन्हें देख आपके भी होश खो बैठेंगे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 20 Jan 2018, 5:18 PM IST

big boss

big boss

बिग बॉस का 11 वां सीजन शिल्पा शिंदे को विनर बनाने के साथ ही खत्म हो चुका है। हर सीजन के दौरान घर में एक चेहरा हेता है, जिसपर पूरी दुनिया की नजर टिकी रहती है। या यों भी कह सकते हैं कि जो लाखों दिलों को धड़काती है। यहीं नहीं इस शो के दौरान जहां कई खास रिश्ते दम तोड़ देते हैं, वहीं कई टूटे दिल जुड़ भी जाते हैं। खैर अब बात करते हैं बिग बॉस के घर और बाहर अपनी अदाओं के जलवें बिखेरनी वाली हसीनओं की। वहीं हम आपको आज बिग बॉस की ऐसी ही कुछ हॉट कंटेस्टेंट के बारे में बताने जा रहें हैं, जिन्हें देख आपके भी होश खो बैठेंगे।

मंदाना करीमी:
बिग बॉस सीजन 9 में सबसे ज्यादा विवादित रहने वाली इरानियन एक्ट्रेस मंदाना करीमी थी। वह ऐसी एकलौती सदस्य थीं जोकि सबसे किसी न किसी बात पर झगड़ा हुआ। सबसे बड़ा विवाद तब हुआ, जब भूत बंगला टास्क के दौरान किश्वर ने मंदाना पर धक्का देने का आरोप लगाया।
इसके बाद से वो सोशल मीडिया पर छा गईं थी।

सना खान :
सना खान बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं हैं। उन्होंने स्कूल टाइम से ही मॉडलिंग करना शुरु कर दिया था। 2005 में 'ये है सोसाइटी' हिंदी फिल्म के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की।

एली एवराम:
ग्रीक-स्वीडिश अभिनेत्री एली एवराम ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में आई फिल्म 'मिकी वायरस' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में मनीष पॉल नजर आये थे। ऐली ने भी बिग बॉस के घर में आने के बाद ही चर्चा में आईं थी। एली हमेशा अपने बोल्ड फोटोशूट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

मोनालिसा:
मोनालिसा ने बिग बॉस-10 में खूब धमाल किया था, और उन्होंने कॉमनर के साथ मिलकर अच्छा गेम भी खेला था। इबसे ज्यादा चर्चा में वो कंटेस्टेंट स्वामी ओम के साथ आईं थी।

नोरा फतेही :
बिग बॉस सीजन 9 में नजर आने के बाद से ही नोरा फतेही सुर्खियों में आईं हैं । आपको बता दें कि इंडो-कनेडिअन मॉडल नोरा डांसर और ऐक्ट्रेस हैं। बिग बॉस के घर में आने के बाद ही से ही उनके पास कई आॅफर आएं। यही नहीं उन्होंने फिल्म बाहुबली में एक खूबसूरत डांस नबंर भी किया।

पायल रोहतगी :
मॉडल, एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी भी शो के दौरान अपने बोल्डनेस की वजह से चर्चा में रहीं।

शर्लिन चोपड़ा :
न्यूड फोटोशूट कर चर्चा में आने वाली शर्लिन चोपड़ा बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। शर्लिन हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। चोपड़ा ने बॉलीवुड में छोटे रोल के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने टाईम पास, रेड स्वस्तिक और गेम जैसी फ़िल्मों में किया। उन्होंने तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है।

सनी लियोनी:
पोर्न स्टार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली सनी को बिग बॉस के घर से एक अलग पहचान मिली। इस शो में आने के बाद सनी ने कभी भी अपनी पिछली जिंदगी की तरफ लौट कर नहीं देखा। अपने हॉट अंदाज के चलते सनी हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। सनी ने जिस्म 2 फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री की।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन