संजय दत्त ने खुद सोमवार को अपने फैंस को बेहतरीन सरप्राइज दिया, उन्होंने अपनी आने वाली सबसे चर्चित पैन इंडिया फिल्म "केडी द डेविल" से अपना फर्स्ट लुक रिवील किया है। इसमें एक्टर की बड़ी-बड़ी दाढ़ी और मूंछें हैं। आंखों पर काला चश्मा पहना हुआ है और सिर पर पुलिस की टोपी लगाए और हाथ में पुलिस का डंडा लिए खड़े हुए हैं। फिल्म 'केडी द डेविल' में संजय दत्त धक देवा नाम का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा शिल्पा शेट्टी, रमेश अरविंद, नोरा फतेही, वी रविचंद्रन और ध्रुव सरजा मुख्य किरदारों में होंगे।