उन्होंने कहा, 'मैंने अपने पास एक बंदूक रखने की भारी कीमत चुकाई है। मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं, प्लीज मेरा माफीनामा पढ़िए। मुझे आर्म्स एक्ट के तहत अंदर किया गया था। लेकिन मैं भागा नहीं। मैं वापस आया और गिरफ्तारी दी।' बता दें कि पुलिस को दिए बयान में संजय दत्त ने कहा था कि उन्होंने बंदूक अपने परिवार की सुरक्षा के लिए रखी थी, क्योंकि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थी।