ममता अपने बयान में ये भी कहती हैं कि उन्हें नहीं लगता कि 'वुमन इन सिनेमा कलेक्टिव' की जरूरत है। इंडिया टुडे के अनुसार, वह कहती हैं, 'यह तब हुआ जब मैं यहां नहीं थी। अगर आप मुझसे कहेंगे कि क्या आप इसका हिस्स बनना चाहेंगी, तो शायद मैं इसका हिस्सा कभी न बनती। यह इसलिए नहीं कि मैं इसके खिलाफ हूं, क्योंकि मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं।'