
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) अपने आने वाली फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त चल रहे है । यह फिल्म 14 फरवरी को हर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अभी हाल ही में प्रमोशन इवेंट में एक इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान से उनकी लाइफ से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए। इसी के बीच उन्होनें अपनी शादी से जुड़े सवालों का कुछ ऐसा जवाब दिया कि हर कोई हैरान ही हो गया। सारा ने बताया कि वह अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहती हैं।
सारा अली खान इन दिनों कार्तिक आर्यन को लेकर काफी चर्चे में बने हुए है फैंस को भी उनकी यह जोड़ी काफी पसंद आ रही है। बैसे सारा भी पिछले काफी समय से कार्तिक आर्यन को डेट करने को लेकर सुर्खियों में हैं।
सारा ने बताया कि वह अपनी शादी ज्यादा आलीशान तरीके से नहीं करना चाहती हैं। और ना ही वो रॉयल जिंदगी जीना चाहती हैं। सारा और कार्तिक एक दूसरे को कितना पसंद करते हैं। ये तो बाद में ही पता चलेगा। लेकिन कई इवेट के दौरान कार्तिक को सारा का नाम लेते सुना गया है। और सारा नें भी एक शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह कार्तिक को पसंद करती हैं। वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। इसी के बाद सारा अली खान और कार्तिक अलग-अलग लोकेशन्स पर नजर आने लगे थे।
सारा अली खान स्टारर फिल्म लव आज कल की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है और फिल्म में सारा-कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा भी नजर आएंगे।
Updated on:
11 Feb 2020 01:23 pm
Published on:
11 Feb 2020 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
