27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गार्ड सिक्योरिटी ने लिखी फिल्म ‘दबंग 4’ की कहानी, सलमान से मिलने जाएंगे मुंबई

महेंद्र ने बताया कि वे बचपन से ही फिल्मों में गहरी रुचि रखते हैं। वे 10 साल से फिल्मों की कहानी तथा नाटक लिख रहे ...
2 min read
Google source verification
 salman khan

salman khan

अभिनेता सलमान खान की 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही हैं। इसी बीच 'दबंग 4' को लेकर एक नई खबर सामने आई है। जमशेदपुर के मानगो उलीडीह के रहने वाले महेंद्र कुमार ने 'दबंग 4: द ब्लैक शैडो' की कहानी लिखी है। विश्वस्तरीय बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआई में 'वलहल्ला' कार्यक्रम के दौरान 'दबंग 4' का स्टैंड लगा था, जो कार्यक्रम में आए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। महेंद्र जल्द ही कहानी को लेकर सलमान से मिलने मुंबई जाएंगे।

Salman Khan " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/11/14/salman1_5361983-m.png">

महेंद्र ने बताया कि वे बचपन से ही फिल्मों में गहरी रुचि रखते हैं। वे 10 साल से फिल्मों की कहानी तथा नाटक लिख रहे हैं। अबतक दर्जनों कहानी तथा प्रोमो सॉन्ग बना चुके हैं। इनमें 'आई लव माई जमशेदपुर' तथा 'मैं इंसान हूं' की लोगों से काफी सराहना मिली। इसके अलावा विडंबना नामक नाटक भी लिखा, जिसके लिए उन्हें फर्स्ट प्राइज मिला था। महेंद्र देश के प्रतिष्ठित संस्थान एक्सएलआरआई में सिक्योरिटी गार्ड हैं। वे वेतन से पैसे बचाकर मुंबई जाना चाहते हैं।

उन्होंने बताया कि अबतक उन्हें बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिल सका है, जहां वे प्रतिभा को साबित कर सकें। सामान्य कहानी तथा प्रोमो सॉन्ग लिखने के लिए काफी ऑफर आते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मंजिल बॉलीवुड की कहानी तथा डायरेक्टर बनने की है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते वे अपने कदम को तेजी से नहीं बढ़ा पा रहे है।