5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परफॉर्मेंस के दौरान शान पर हुई पत्थरबाजी, गाया ऐसा गाना कि ऑडियंस हो गई बेकाबु

गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में शान को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
2 min read
Google source verification
shaan

shaan

अपनी सुरीली आवाज और चार्मिंग स्माइल के लिए फेमस बॉलीवुड सिंगर शान एक कॉन्सर्ट के दौरान असम पहुंचे। इस दौरान गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस तरह की मुसीबत शान ने शायद ही अपने कॅरियर में कभी झेली होगी। दरअसल यहां शान की परफॉर्मेंस के दौरान दर्शक अचानक भड़क उठे और उन्होंने सिंगर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। बता दें कि यह सारा बवाल एक बंगाली गाने के कारण हुआ।

दरअसल शो के दौरान जैसे ही शान ने गाना शुरू किया तो वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे कि ये असम है बंगाल नहीं। इस शो का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शान लोगों से अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। वो कह रहे हैं कि कृपया म्यूजिक से राजनीति को ना जोड़ा जाए। कभी भी किसी कलाकार के साथ ऐसा ना करे।

नागालैंड पोस्ट डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार बवाल बढ़ता देख शान बैक स्टेज चले गए। उन्होंने दर्शकों को बताया कि वह तबीयत खराब होने के बाद भी परफॉर्मेंस देने वहां आए हैं। लेकिन इस बात से भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। हंगामा बढ़ता देख शान ने स्टेज छोड दिया लेकिन ऑर्गनाइजर के काफी समझाने के बाद वो स्टेज पर वापस लौट आए।

हालांकि इस पूरे घटना के बावजूद शान काफी शांत हैं और ट्वीटर पर असम की तारीफ कर रहे हैं। अपनी यात्रा के अऩुभव को साझा करते हुए उऩ्होंने लिखा कि किसी एक घटना की वजह से इस खूबसूरत स्टेट के बारे में कुछ गलत कहना ठीक नहीं होगा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग