शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. शाहरुख जल्द ही 'पठान', 'जवान', 'डंकी' और 'डॉन 3' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनकी शूटिंग में किंग खान लगे हुए हैं. इसी बीच उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान हैं. शाहरुख का ये वीडियो बाथरूम वीडियो हैं, जिसमें वो बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं. दरअसल, ये शाहरुख का एक नया विज्ञापन है. उन्होंने इस ऐड में अपने नए लुक से अपने सभी फैंस को हैरान कर दिया है.