बता दें कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. आगरा के जेपी पैलेस में दोनों की हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोह आयोजित किए गए थे. शादी आगरा के एक मंदिर में होगी और रिसेप्शन पार्टी दिल्ली और मुंबई में होगी. इसके अलावा खबरों की माने तो, पायल और संग्राम ने 100 पेड़ लगाने, 200 जानवरों को खिलाने और अपनी शादी के दिन 100 अनाथ बच्चों की देखभाल करने की प्लॉनिंग कर रखी हैं. उनके इस फैसले को सुनने के बाद उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं.