1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के इतने सालों बाद भी Shah Rukh Khan की इन आदतों से परेशान हैं Gauri Khan, बोलीं – ‘बच्चों से दूर…’

हाल में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) ने अपने खास दोस्त और फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के शो 'कॉफी विद करण' में अपने पित और एक्टर को लेकर एक बड़ी बात कही है। गौरी उनकी कुछ बुरी आदतों से बेहद परेशान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 23 Sep 2022, 10:09 AM IST

Shah Rukh Khan की इन आदतों से परेशान हैं Gauri Khan

Shah Rukh Khan की इन आदतों से परेशान हैं Gauri Khan

बॉलीवुड से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकिंग फिल्मों की शूटिंग में लगे हैं, जिनके लिए उनके फैंस बेहद बेकरारी से रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच उनकी पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान (Gauri Khan) अपने खास दोस्त और फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' में अपनी दो बेस्ट फ्रेंड्स महीप कपूर और भावना पांडे के साथ नजर पहुंचीं। शो में गौरी खान ने अपने प्रोफेशनल काम से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ और अपने पति शाहरुख खान और बेटे आर्यन खान को लेकर भी काफी सारी बातें की।

इसी बीच उन्होंने ये भी बताया कि शाहरुख के अंदर कुछ बुरी आदतें है, जिनसे गौरी खान बेहद परेशान है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि शाहरुख की इन बुरी आदतों से वो अपने बच्चों को भी दूर रखना चाहती हैं, जिसके लिए वो काफी कुछ करती हैं और वो इस बात से खुश हैं कि उनके पति की वो बुरी आदतें उनके तीनों बच्चों के अंदर नहीं है। इस बात का खुलासा उन्होंने शौ के रैपिड फायर राउंज में किया।

इस दौरान करण जौहर ने गौरी से पूछा कि 'शाहरुख की एक ऐसी कौनसी क्वालिटी है जो उनके बच्चों में आनी चाहिए?'। इस सवाल के जवाब में गौरी कहती हैं कि 'मैं खुश हूं कि उनमे शाहरुख की कुछ क्वालिटी नहीं है, क्योंकि वो बिल्कुल भी क्वालिटी नहीं है'। गौरी आगे कहती हैं कि 'मेरे बच्चे समय पर आते हैं। वो सब काम समय पर करते हैं। इसके अलावा तीनों 100 घंटे बाथरूम में नहीं रहते हैं, तो मैं खुश हूं कि उनमे ये आदत नहीं है'।

यह भी पढ़ें: बॉडी पर कमेंट करने वालो को Sonakshi Sinha और Huma Qureshi ने दिया मुहतोड़ जवाब


गौरी खान की इस बात को सुनने के बाद करण और उनकी फ्रेंड्स काफी हंसने लगती हैं। इसके अलावा गौरी खान ने अपने पति और एक्टर शाहरुख खान की काफी तारीफें भी की है। उन्होंने बताया कि 'शाहरुख काफी इजी इंसान हैं। वे चीजों को काफी कम्फर्टेबली हैंडल करते हैं। बच्चों और परिवार को बहुत आराम से हैंडल कर लेते हैं। वह सबके साथ कम्फर्टेबल रहते हैं और ये उनकी सबसे अच्छी बात है'।

गौरी खान आगे बताती हैं कि 'क्योंकि वे शाहरुख खान की पत्नी हैं, तो इससे उन्हें प्रोफेशनल लाइफ में कोई फायदा नहीं मिलता'। उन्होंने बताया कि 'लोग मेरे साथ बतौर डिजाइनर काम के लिए आते हैं, लेकिन कई बार लोग मेरे साथ काम करने से झिझकते हैं, क्योंकि मैं शाहरुख खान की पत्नी हूं। शाहरुख खान की पत्नी होने की वजह से 50 प्रतिशत मेरा काम नहीं होता है'।

यह भी पढ़ें: दोबारा शादी करने जा रही हैं Samantha Ruth Prabhu?