
दोबारा शादी करने जा रही हैं Samantha Ruth Prabhu
साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपने कुछ अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही हैं, लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर नहीं, बल्कि अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। सामने आ रही खबरों की माने तो एक्ट्रेस एक बार फिर शादी के लिए तैयार हो चुकी हैं। हालांकि, एक्ट्रेस काफी लंबे समय से ही सोशल मीडिया से दूर हैं, लेकिन उनकी जुड़ी खबरें उनके फैंस और बाकी लोगों की बीच पहुंच ही जाती है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि एक्ट्रेस काफी बीमारी हैं, जिसके बाद उनकी टीम की ओर से इन सभी खबरों का खंडन किया गया था।
फिलहाल, एक्ट्रेस ने अभी तक सोशल मीडिया पर वापसी नहीं की, लेकिन उनकी दूसरी शादी की खबरों के बीच उनके फैंस इस खबर में कितनी सच्चाई है ये जानना चाहते हैं। खबरों की माने तो साउथ स्टार नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के साथ उन्होंने साल 2017 में शादी की थी और साल 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। अपने तलाक से एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई हैं।
इस समय एक्ट्रेस डिप्रेशन जैसी परेशानी का सामना कर रही हैं। यही वजह कि एक्ट्रेस खुद को लोगों की नजरों और सोशल मीडिया पर से दूर रखने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच अब खबर आ रही है कि वो अपनी दूसरी शादी के लिए तैयार हो चुकी हैं, जिसके लिए उनकी मदद एक खास शख्स ने की है। खबरों की माने तो सामंथा अपने अतीत को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Karan Kundrra और Tejasswi Prakash का हो गया ब्रेकअप?
वहीं इस मुश्किल घड़ी और काम में उनकी मदद उनका करीबी एक शख्स कर रहा है। जी हां, बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के गुरू सद्गुरु जगदीश वासुदेव (Sadguru Jagadish Vasudev) ने उन्हें दूसरी शादी के लिए तैयार कर लिया है। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस को ये सलाह दी है कि वो अपने अतीत को पीछे छोड़कर जिंदगी में आगे बढ़ें और खुश रहें।
वहीं खबरों की मानें तो, सदगुरू लगातार सामंथा को जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे हैं। वो चाहते हैं कि एक्ट्रेस जल्द से जल्द इस मुश्किल समय से बाहर निकलें। वहीं अगर उनके काम के बारे में बात की जाए तो, उनके पास इस समय एक दो प्रोजेक्ट्स हैं, जिनपर काम चल रहा है। साथ ही वो जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू भी देने जा रही हैं, जिसके लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें:मान्या सिंह, टीना दत्ता और शालिन भनोट Salman Khan के 'घर' में होंगे लॉक्ड!
Updated on:
22 Sep 2022, 4:57 PM IST
Published on:
22 Sep 2022, 4:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.