Jawan Box Office: गुरुवार को भी जारी रहा 'जवान' का तूफान, 36वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बवंडर
मुंबईPublished: Oct 12, 2023 08:55:14 pm
Jawan Box Office Collection Day 36: शाहरुख खान की 'जवान' का क्रेज अब भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। जानें 36वें दिन की कमाई...
Box Office Collection: 7 सितंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान की जवान को अब महीने भर से ज्यादा हो गया है। लेकिन फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। जवान का भारत में कलेक्शन 600 करोड़ पार और दुनियाभर में 1100 करोड़ पार हो गया है, जिसके बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अब तक की फिल्म जवान हो गई है, जो कि गुड न्यूज से कम नहीं है।