4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जीरो’ के प्रमोशन के लिए शाहरुख ने अपनाई ये ट्रिक, फैंस हुए दीवाने

शाहरुख अपनी फिल्म में बउआ के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म मेरठ की पृष्ठभूमि पर बनी हैं।
2 min read
Google source verification
Shahrukh Khan

Shahrukh Khan

बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए नए-नए आइडियाज लगाते हैं। स्टार्स फिल्म के प्रमोशन के दौरान जगह-जगह इवेंट ऑर्गेनाइज कर फैंस से रूबरू होते हैं। वहीं अब सोशल मीडिया के क्रेज को देखते हुए स्टार्स ने इसे अपनी फिल्मों के प्रमोशन का जरिया बनाया है। अपनी-अपनी फिल्मों के कैरेक्टर का सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उसके जरिए अपने फैंस से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। इसी ट्रेंड के चलते इन दिनों बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, बउआ बनकर अपने फैंस से जुड़ रहे हैं। अपनी आगामी फिल्म 'जीरो' में बउआ का किरदार निभाने वाले किंग खान इस फिल्म में एक बौना के किरदार में हैं।

कैरीकेचर के जरिए फैंस को दिया बउआ का लुक:
शाहरुख ने अपनी फिल्म 'जीरो' के कैरेक्टर बउआ सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस के साथ कई सारी फोटो शेयर की है। इन फोटोज में खास बात यह है कि शाहरुख ने अपने ही बौने लुक को अपने फैंस के साथ क्रिएट किया है।

रक्षित शाह को बनाया बउआ
बउआ के ट्विटर अकाउंट पर हाल ही में शाहरुख ने रक्षित शाह के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'भैइया तुम्हारी फोटो तो अच्छी आई थी, पर चार चांद तो इसमें मैंने ही लगाए हैं!

फरहान को दिया अपना लुक
'भैईया आपका फोटो बहुत ही ज्यादा पसंद आ गया हमें! तो लो हम भी शामिल हो गए इसमें!

अर्चना पानिया को प्यार भरी सलाह
'लाइफ में कोई गम हो तो 'इश्कबाज' बजा लेना, घर मैं जगह कम हो तो, तो ये तस्वीर दिल में सजा लेना!'

ट्रेलर रिलीज पर बांटे बनारसी गमछे
शाहरुख अपनी फिल्म में बउआ के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म मेरठ की पृष्ठभूमि पर बनी हैं। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च और अपने जन्मदिन पर शाहरुख ने स्पेशल बनारसी गमछे बाटे थे। इस मौके पर खुद शाहरुख ने भी बनारसी गमछे से बनी शर्ट पहनी और कमर में बनारसी गमछा बांधा था।