5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

55 साल की उम्र में शाहरुख खान की बॉडी में दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेंशन, वायरल हुआ लेटेस्ट लुक

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का हर अंदाज निराला है। शाहरुख खान ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर खूब लोकप्रियता हासिल की। आज भी दर्शकों पर किंग खान का जादू कायम है। 55 साल के शाहरुख खान आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उनका अनोखा अंदाज देख लोग हैरान है।
2 min read
Google source verification
ShahRukh Khan poses shirtless for Dabboo Ratnani's 2021 calendar shoot

ShahRukh Khan poses shirtless for Dabboo Ratnani's 2021 calendar shoot

नई दिल्ली। बॉलीवुड में शाहरुख खान बादशाह के नाम से फेमस हैं। टीवी से बड़े पर्दे तक का सफर उनका काफी हसीन रहा है। सालों बाद भी शाहरुख खान का जादू इंडस्ट्री में कायम है। शाहरुख खान को लेकर आज भी लोगों में क्रेज देखने को मिलता है। हाल ही में शाहरुख खान का एक फोटोशूट सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। शर्टलेस में शाहरुख खान को देख उनके फैंस हैरान हो गए हैं। खास बात ये है कि तस्वीर में शाहरुख काफी फिट दिखाई दे रहे हैं।

शाहरुख खान की लेटेस्ट तस्वीर

दरअसल, हाल ही में फेमस सेलिब्रेटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने शाहरुख खान का फोटोशूट किया है। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में शाहरुख अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को डब्बू रतनानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शाहरुख की तस्वीर को शेयर करते हुए डब्बू रतनानी कैप्शन में लिखते हैं कि-"जब आप निडर हो जाते हैं तो जिंदगी की संभावनाएं अपार हो जाती हैं।" किंग खान के फैंस उनकी इस तस्वीर पर कमेंट कर खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- लग्जरी कार में बेटी सुहाना को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे Shahrukh Khan, 'पठान' लुक को छिपाने की कर रहे थे कोशिश

डब्बू रतनानी के लिए कराया सेलेब्स ने फोटोशूट

डब्बू रतनानी ने हाल ही में अपना नया कैलेंडर फोटोशूट करवाया है। जिसमें बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को फोटोशूट करवाते हुए देखा गया। बॉलीवुड से ऐश्वर्या राय, जान्हवी कपूर, शहनाज गिल और उमा कुरेशी, जैसे कई सेलेब्स दिखाई दिए। आपको बता दें शाहरुख खान की तरह ही ऐश्वर्या राय की तस्वीर ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बंटोरी थीं। ऐश्वर्या 20 साल से डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए फोटोशूट करवा रही हैं।

यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan फिल्मों से ही नहीं सोशल मीडिया से भी करते हैं अच्छे कमाई, एक पोस्ट शेयर करने के मिलते हैं करोड़ों रुपये

'पठान' में आएंगे नज़र

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्टर फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 'पठान' में शाहरुख जोरदार एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। खास बात ये है कि फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नज़र आएंगी। शाहरुख और दीपिका की ये दूसरी फिल्म है। जिसमें दोनों साथ में काम करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म 'पठान' में एक्टर जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।