
shahrukh khan
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि हमारे देश में वीडियो साक्षरता की आवश्यकता है। अभिनेता शाहरुख खान शनिवार को ‘मुंबई 2.0’ समारोह में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। यह महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित किया गया था। शाहरुख ने कहा कि वह भारत में वीडियो साक्षरता बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'अब मुझे कम से कम अपने क्षेत्र में कुछ करने का मौका मिला है, जिससे हमारी युवा पीढ़ी कुछ सीख सकती है। मुझे लगता है कि केवल टेलीविजन और फिल्मों की तुलना में सोशल मीडिया के साथ मीडिया उससे भी एक बड़ा मंच बन गया है।'
देश में वीडियो साक्षरता का अभाव
उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया सभी को मीडिया का जानकार बना रहा है और मुझे लगता है कि हमारे देश में अब भी वीडियो साक्षरता नहीं है। सिनेमा एक ऑडियो-विजुअलमाध्यम है और हमारी संस्कृति मुख्य रूप से बात करने पर आधारित है। हम ऐसे लोग हैं जो संगीत सुनते हैं और हम अपने देश में बहुत कुछ बोलते हैं लेकिन हम दृश्य माध्यम को महत्व नहीं देते।” शाहरुख ने कहा कि हमें अच्छे और बुरे कंटेंट के बीच के फर्क को समझना होगा और इसके लिए वीडियो साक्षरता जरूरी है। वहीं इस मौके पर मौजूद महाराष्ट्र सीेएम देवेन्द्र फडणवीस ने भी किंग खान की बातों पर रजामंदी जाहिर की।
जीरो के प्रमोशन में व्यस्त
गौरतलब है कि इन दिनों शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जीरो’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। आनंद एल.राय निर्देशित यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। इस मूवी में शाहरुख ने एक बौने व्यक्ति का किरदार निभाया है। फिल्म में शाहरुख के साथ-साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में हैं।
Published on:
02 Dec 2018 06:32 pm
