6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने जिम से शेयर की फोटो, फिगर देख फैंस हुए दीवाने

शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। उनकी तस्वीरों को लोग काफी पसंद करते हैं। अब शनाया ने अपनी एक ऐसी फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

2 min read
Google source verification
shanaya_kapoor.jpg

Shanaya Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटिड रहते हैं। लेकिन अब लोगों के बीच स्टारकिड्स को लेकर भी क्रेज बढ़ गया है। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टारकिड्स हैं जो अभी से लोगों के बीच पॉपुलर हो गए हैं। उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हीं में से एक हैं संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर। वह भी अपनी कजिन जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की तरह काफी फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 8 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में शनाया फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें: शराब के नशे में धुत जैकी श्रॉफ ने पार्टी में की ऐसी हरकत, तब्बू ने जिंदगीभर काम न करने की खाई कसम

शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। उनकी तस्वीरों को लोग काफी पसंद करते हैं। अब शनाया ने अपनी एक ऐसी फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उनकी इस फोटो को देखकर बॉलीवुड में उनकी डेब्यू फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने की अटकलें तेज हो गई हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि शनाया जिम के अंदर नजर आ रही हैं और वह अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट कर रही हैं।

व्हाइट क्रॉप टॉप और ग्रे कलर के शॉर्ट्स में शनाया का लुक देखते ही बनता है। उनकी इस फोटो को देखकर कहा जा रहा है कि वह अपनी फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। उनकी इस फोटो पर फैंस काफी प्यार बरसा रहे हैं। अब तक इस पर डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में शनाया ने ट्रेडिशनल ड्रेस में भी अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपनी कजिन रिया कपूर की शादी में ये आउटफिट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने 'शेरशाह' देखने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा की तारीफों के बांधे पुल, कियारा आडवाणी ने दिया रिएक्शन

शनाया अक्सर अपनी बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं, वह अपने बेली डांस के वीडियो भी पोस्ट करती हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि कोविड के चलते कई फिल्मों की शूटिंग को टाल दिया गया था। कहा जा रहा है कि उन्हीं मे से एक फिल्म शनाया कपूर की भी थी। उन्हें मशहूर निर्माता करण जौहर लॉन्च कर रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले उनका डेब्यू होगा। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म ट्राई एंगल लव स्टोरी है, जिसमें शनाया के साथ एक्टर लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा भी दिखाई देंगी।