
Shatrughan Sinha Support Sonakshi Sinha
Shatrughan Sinha Support Sonakshi Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा एक बार रामायण विवाद की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। साल 2019 में KBC में गई सोनाक्षी से रामायण पर सवाल किया गया था, जिसका वह जवाब नहीं दे पाई थीं। उस समय सोनाक्षी को खूब ट्रोल किया गया था। अब उसके 5 साल बाद शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना ने एक्ट्रेस के पिता और संस्कार पर उंगली उठाई थी, तब सोनाक्षी ने पलटवार कर मुकेश खन्ना को जवाब भी दिया था। वहीं, हाल ही में कुमार विश्वास ने भी सोनाक्षी और शत्रुघ्न सिन्हा पर बयान दिया। जिसे खुद सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने सही ठहराया। लव सिन्हा ने कहा कि सोनाक्षी की गलती तो थी, लेकिन ये बात काफी पुरानी है। ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा एक पिता के रूप में बेटी की मुश्किलें खत्म करने मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने सभी लोगों को जिन्होंने सोनाक्षी को गलत कहा है उन्हें जवाब दिया है। पूरे सोशल मीडिया पर इस खबर से हंगामा मचा हुआ है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने X पर पोस्ट किया है। उन्होंने इसमें अपने दिल की बात कही है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि सोनाक्षी ने सबको सही तरीके से जवाब दे दिया है, जिसके बाद उन्हें कुछ भी कहने की जरूरत नहीं रह गई है। उन्होंने लिखा, "हाल-फिलहाल में जो चीजें हुईं, उन पर हमारी आंखों का तारा सोनाक्षी सिन्हा ने जिस तरह की समझदारी दिखाई और उस पर दिमाग से काम लिया, उसको हमारा पूरा सपोर्ट है। मैं जरूर कहना चाहूंगा कि सोनाक्षी ने बहुत ही अच्छी तरह से चीजों को समय रहते हैंडल किया है। मैं उसके दिए गए रिस्पांस से बहुत खुश हूं। मैं अपने उन दोनों का भी शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इस मामले में हमारा साथ दिया है। खास करके हमारी पढ़े-लिखे साथी सुरेन्द्र राजपूत और बेहतरीन महिला सुप्रिया जी का। इन दोनों ने जिस तरह से बात रखी, वो काबिल-ए-तारीफ है। मुकेश खन्ना का मामला भी खत्म हो चुका है और उन्हें ठीक जवाब मिल चुका है तो हमें कुछ भी कहने की जरूरत रह गई है क्या? मैं अपने विचार और सूचना शेयर कर रहा हूं ताकि लोग मामले को ठीक से समझ पाएं। जय हिंद।"
शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक पिता अपनी बेटी से कितना ही नाराज क्यों न हो, लेकिन वह दुनिया को कोई हक नहीं देता कि उसकी बेटी को कोई बातें सुनाए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “सोनाक्षी जी आप किस्मत वाली हैं कि आपको शत्रुघ्न सिन्हा जैसे पिता मिले, जो आपको गलत होने के बाद भी दुनिया के सामने झुकने नहीं दे रहे।” दूसरे ने लिखा, “2019 का मामला अब क्यों इतना उठ रहा है।” तीसरे ने लिखा, “शत्रुघ्न सिन्हा जी आपकी बेटी को गलत तो आपके खुद के बेटे लव सिन्हा ने भी बताया था।”
Updated on:
27 Dec 2024 12:41 pm
Published on:
27 Dec 2024 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
