
akshay kumar sheila dixit
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ( Sheila Dixit ) की निधन के बाद पूरा देश सदमें में हैं। वह लगातार 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अक्षय कुमार ने ट्टीट करते हुए लिखा, 'शील दीक्षित की निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। अपने समय में शीला दीक्षित ने प्रभावी तरीके से दिल्ली का चेहरा बदल दिया। दिल से दुखी हूं उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं।'
वहीं गायक, एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने भी अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन उन्होंने एक बार भी उनके बारे में गलत बयान नहीं दिया। गौरतलब है कि इलेक्शन जीतने के बाद मनोज तिवारी ने शीला दीक्षित से मुलाकात भी की थी।
Updated on:
20 Jul 2019 08:47 pm
Published on:
20 Jul 2019 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
