वहीं एंकर के इस वीडियो को बॉलीवुड एक्ट्रेस पर शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने अपने ट्विटर हैंडल पर रीट्वीट करते हुए लिखा 'शुभांकर जी, हलाला, ट्रिपल तलाक़, चार-चार शादियां और ‘सर तन से जुदा’ पर क्या टिप्पणी है मैडम की???'। वहीं शर्लिन के इस ट्वीट पर लोग की काफी सारी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है, जिसमें से एक यूजर लिखता है 'चुप रहना है उस पर रत्ना पाठक जी को'। वहीं एक यूजर लिखता है कि 'अब किसी को कुछ भी नहीं बोलना चाहिए, क्योंकि मीडिया बस हल्ला करने के लिए इसका बड़ा प्रचार करेगा। बेहतर होगा कि आप अपने विचार और राय अपने तक ही सीमित रखें। इसे सार्वजनिक न करें'।