इसके साथ ही KRK लिखते हैं 'अगर वो अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं कर सकते तो वे सुधार नहीं कर सकते और अच्छी फिल्में नहीं बना सकते। इसका मतलब है कि साउथ इंडस्ट्री बॉलीवुड पर भारी पड़ने वाली है'। इसके अलावा KRK ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें वो लिखते हैं 'फ्लॉप फिल्म के एक्टर/निर्देशक का बयान ये होना चाहिए कि प्यारे दर्शकों, हमें असल में इस बात का खेद है कि हम आपके लिए एक अच्छी फिल्म नहीं बना पाए, लेकिन हम गलतियों से सीखने का वादा करते हैं और भविष्य में अच्छी फिल्म बनाने की कोशिश करते हैं, जो आपका मनोरंजन करेगी। इसके बजाय वे लोगों को मूर्ख कहते हैं'।