scriptShilpa share a funny video of badshah | किरण खेर के सामने गिड़गिड़ाते नजर आए बादशाह, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप | Patrika News

किरण खेर के सामने गिड़गिड़ाते नजर आए बादशाह, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

locationनई दिल्लीPublished: Dec 01, 2021 09:42:49 pm

Submitted by:

Sneha Patsariya

बॉलीबुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर बादशाह और किरण के साथ एक फनी वीडियो शेयर किया है। जिसमें किरण बादशाह को डांट लगाती नजर आ रही हैं।

badshah
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। और वह अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Shilpa Shetty Instagram) से एक बीटीएस वीडियो (IGT BTS Video) शेयर किया है। यह वीडियो रिएलिटी शो 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' (India's Got Talent) के सेट का है। जिसमें शिल्पा, किरण खेर (Kirron Kher) और बादशाह (Badshah) नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वे पहले तो वे गुस्सा करती नजर आती हैं। जिसके बाद किरण खेर (Kirron kher) भी नाराज होती दिख रही हैं, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि दोनों ही इतने गुस्से में हैं। दरअसल IGT के सेट पर दोनों बादशाह के आने का इंताजर कर रही हैं। वहीं जैसे ही बादशाह आते हैं किरण खेर जमकर उनकी क्लास लगाती हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.