5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करवाचौथ 2018: शिल्पा शेट्टी को नहीं दिखा चांद, दोस्त से फोटो मंगवाकर तोड़ा व्रत

करवाचौथ पर शिल्पा भारत में नहीं थी। इस खास दिन को उन्होंने श्रीलंका में मनाया।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Oct 28, 2018

shilpa shetty celebrate karvachauth in srilanka open fast special way

shilpa shetty celebrate karvachauth in srilanka open fast special way

बॅालीवुड इंडस्ट्री में कल रात करवाचौथ की रस्म निभाई गई। इस त्यौहार को बी-टाउन की एक्ट्रेसेस ने पूरे रीति रिवाज के साथ मनाया। अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने भी इस त्यौहार को धूम-धाम से मनाया। उनके घर हमेशा की तरह इस बार भी कई सारे सेलेब्स इकठ्ठे हुए। पर इस खास मौके पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी मिसिंग थीं। दरअसल, इस करवाचौथ पर शिल्पा भारत में नहीं थी। इस खास दिन को उन्होंने श्रीलंका में मनाया।

एक इवेंट के कारण शिल्पा को श्रीलंका जाना पड़ा। ऐसे में शिल्पा ने सोशल मीडिया पर वहां से बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की। तस्वीरों में वो पति राज कुंद्रा के साथ करवाचौथ की पूजा करती दिखाई दीं।

श्रीलंका में शिल्पा शेट्टी ने व्रत तो रख लिया लेकिन देर रात साढ़े नौ बजे तक भी इंतजार करने के बाद उन्हें वहां चांद नजर नहीं आया। ऐसे में उन्होंने इंडिया से अपनी एक दोस्त से चांद की तस्वीर मंगाई और फिर व्रत खोला। आपको बता दें कि शिल्पा के साथ-साथ उनके पति राज कुंद्रा ने भी उनके लिए व्रत रखा है।

शिल्पा शेट्टी ने उस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की और लिखा, 'ये तस्वीर बेहद खास है.. तस्वीर में लाइट पर ध्यान दीजिए जो कि चांद की तरह दिखाई दे रही है।' हमें श्रीलंका में रात 9.30 बजे तक चांद नहीं दिखा तो हमने अपना व्रत खोल लिया जी हां राज ने भी व्रत रखा है। मेरी दोस्त ने मुंबई से चांद की तस्वीर भेज दी थी जिसे देखने के बाद हमने व्रत खोल लिया। राज कुंद्रा तुम मेरे सूरज हो, मेरे चांद हो और मेरी दुनिया हो..मेरे साथ आने के लिए शुक्रिया..तुम आए तो आया मुझे याद गली में आज चांद निकला.. सभी को करवाचौथ की बधाईयां।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग