
शिल्पा शेट्टी के लिए 15 नंबर है लकी, एक्ट्रेस ने बताई इस अंक से मिली खुशियों की लिस्ट
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी 2 महीने की हो गई है। एक्ट्रेस ने ये जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे 15 अंक उनके लिए भाग्यशाली है।
View this post on InstagramA post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट में शिल्पा शेट्टी ने बताया,'जीवन में कुछ चीजें बहुत स्पेशल होती हैं। अब इस लिस्ट में 15 नंबर भी जुड़ गया है। हमारी बेटी, 15 फरवरी को हमारी जिंदगी में आई और 15 अप्रेल को वह 2 महीने की हो गई। ये एक संयोग ही है कि आज ही के दिन हमारे टिक टॉक पर 15 मिलियन डेढ़ करोड़ की हो गई है। इतने सालों से मुझ पर और मेरे परिवार पर प्यार और आशीर्वाद देने के लिए बहुत आभारी हूं। उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में भी आप ऐसे ही हमारे साथ चट्टान की तरह खड़े रहेंगे।'
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पहले से एक बेटा है। इसके बाद उन्होंने और पति राज कुंद्रा ने सरोगेसी से दूसरा बच्चा करने का प्लान किया। उनके यहां 15 फरवरी को बेटी जन्मी। इसका नाम समीशा रखा गया है।
Published on:
15 Apr 2020 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
