
90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक शिल्पा शेट्टी (shilpa shetty) किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लोग आज भी कायल हैं। हालांकि अब शिल्पा ने फिल्मों से दूरी बना ली है। लेकिन इसके बावजूद वह रियलिटी शो में जज की कुर्सी पर बैठी नजर आती हैं। आज भी वह अपने फिटनेस और योगा के चलते फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। हाल ही शिल्पा ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसके चलते वह इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं।
शुरुआती दौर में किया काफी स्ट्रगल
सुपरहिट रोमांटिक फिल्म 'धड़कन' (dhadkan) में शिल्पा के अभिनय को खूब पसंद किया था। फिल्म के सभी गीत सुपरहिट साबित हुए थे। इसमें शिल्पा ने अक्षय कुमार ( akshay kumar ) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के साथ काम किया था। हाल ही शिल्पा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें कॅरियर के शुरुआती दौर में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। उन्हें मेकर्स और अन्य लोगों से तरह-तरह के रिएक्शन का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाजवूद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शाहरुख की फिल्म 'बाजीगर' में उन्होंने एक यादगार किरदार निभाया था। इसके बाद वह रातोंरात लोगों के बीच पॉपुलर हो गई थीं। लेकिन इन सब बातों के बावजूद भी आज तक उन्हें एक बात का मलाल है।
अवॉर्ड ना मिलने से निराश हैं शिल्पा
शिल्पा ने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म 'धड़कन' उनके कॅरियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं। लेकिन उन्हें एक बात का हमेशा अफसोस रहेगा कि उन्हें इस फिल्म के लिए कोई अवॉर्ड नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि उस समय मेरे ब्लोंड बाल थे, आंखों में ब्लू लेंस था और मैं लाल लिपस्टिक लगाया करती थी जोकि मुझपर काफी जंचती भी थी। लेकिन इतना सब होने के बावजूद भी मुझे कोई अवॉर्ड नहीं दिया गया। खास तौर पर मुझे 'धड़कन' और 'फिर मिलेंगे' फिल्मों के लिए अवॉर्ड मिलने की उम्मीद थी।
एक एक्ट्रेस के रूप में नहीं मिली पहचान
शिल्पा ने कहा कि मुझे इस बात का अफसोस है कि एक समय मैंने कई हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन मुझे एक हिट एक्ट्रेस के रूप में कभी पहचान नहीं मिली। जबकि मुझे शुरुआत में कई रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा था, इसके बावजूद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन सब चीजों ने ही मुझे बेहतर बनने की हिम्मत दी। बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। अब वह दो बच्चों विवान और समीक्षा की मां हैं।
Published on:
04 Jan 2021 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
