3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुद बेहद फिट होने के बावजूद 51 साल की हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज जैसी बॉडी चाहती हैं शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिल्म 'हंगामा 2' से एक बार फिर अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं। मूवी के प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में शिल्पा ने इच्छा जताई है कि वह हॉलीवुड सेलेब्रिटी जेनिफर लोपेज की जैसी बॉडी चाहती हैं। एक्ट्रेस 65 की उम्र में भी बहुत शानदार दिखाना चाहती हैं।

2 min read
Google source verification
shilpa_shetty.png

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने करीब एक दशक बाद अभिनय की दुनिया में वापसी की है। उनकी फिल्म 'हंगामा 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 23 जुलाई से स्ट्रीम होगी। मूवी के प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा है कि वह जेनिफर लोपेज जैसी बॉडी चाहती हैं। उन्होंने इस बातचीत में यह भी बताया कि 46 की उम्र में अपनी एपियरेंस के लिए उन्हें प्रशंसा मिलती है, लेकिन इसके लिए बहुत मेहनत करनी होती है।

'मैं पागल हो गई थी, मैं सबकुछ खा रही थी'

शिल्पा ने हाल ही में द क्वींट से बातचीत में कहा,'मैं इस बात से इंकार नहीं करूंगी। कई लोग ऐसा कहते हैं। और मैं इस बात की प्रशंसा करती हूं कि ये मानते हैं कि मेहनत जारी है। मुझे लगता है कि जब लोग मानते हैं, तो महसूस होता है कि योगा ने अपना काम किया।' एक्ट्रेस ने कहा कि जब उनका बेटा विवान हुआ था, तब उनका वजन 32 किलो बढ़ गया था। एक्ट्रेस ने कहा,'मैं पागल हो गई थी, मैं सबकुछ खा रही थी, मुझे तो खाने के लिए कारण चाहिए था। एक दिन मैंने महसूस किया कि मैंने बहुत सारा वैट बढ़ा लिया है। ऐसा नहीं है कि ये नेचुरली आता है। अगर मैंने अपनी केयर नहीं की होती, मैं अनुशासित नहीं रहती, तो मेरा वजन बढ़ जाता। मैंने यह तय किया कि मेरी प्राथमिकताएं क्या हैं और क्या नहीं और मैंने योगिक सिद्धांतो के साथ जीना शुरू किया।'

यह भी पढ़ें: 27 साल बाद फिर शिल्पा शेट्टी ने बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, रिलीज हुआ 'चुरा के दिल मेरा 2.0'

एक्ट्रेस ने आगे कहा,'मैं जेनिफर लोपेज जैसे बॉडी चाहती हूं। हम सब के लिए बेंचमार्क होते हैं। मुझे लगता है वह 52 साल की हैं और ये बड़ी शानदार बात है। कुछ लोग हैं जो मुझे प्रेरित करते हैं। मैं चाहती हूं कि जब मैं 65 की हो जाउं, तो बहुत बेहतरीन लगूं।'

यह भी पढ़ें : कभी पहनने पड़ते थे फटे जूते, आज है अरबपति एक्ट्रेस और बिजनेस वूमेन

गौरतलब है कि जेनिफर लोपेज एक अमरीकी सिंगर, एक्ट्रेस और डांसर हैं। जेनिफर अपने काम के साथ ही दुनियाभर में अपनी फिटनेस के लिए भी पॉपुलर हैं। जेनिफर की फिटनेस को देख कर नहीं कहा जा सकता है कि उनकी उम्र 51 साल है। उनके इंस्टाग्राम पर 165 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट पर लाखों की संख्या में लाइक आते हैं। उनका निक नेम जेएलओ है। ये नाम उन्होंने सोशल साइट्स पर यूज किया है।

मीजान ने की शिल्पा की तारीफ
हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान 'हंगामा 2' में शिल्पा के कोस्टार मीजान जाफरी ने कहा था कि जब 1994 में 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का चुरा के दिल मेरा...' गाना शूट हुआ था, एक्ट्रेस के उस लुक से ज्यादा अब वह अच्छी दिखती हैं। मीजान ने कहा तब उनका जन्म भी नहीं हुआ था।

शिल्पा के साथ वह 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का रिमेक करने को काफी उत्साहित थे। इसी मूवी की स्टारकास्ट में शामिल परिणीता सुभाष ने कहा कि शिल्पा उन्हें 25 साल से एक दिन भी ज्यादा की नहीं लगतीं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग