जेनिफर लोपेज बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। वह न सिर्फ अच्छी एक्ट्रेस हैं, बल्कि सिंगर, डांसर और प्रोड्यूसर भी हैं। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें फटे जूते पहनकर दिन काटने पड़े थे। लोपेज का जन्म 1969 में न्यूयॉर्क सिटी में हुआ। उनके पिता गार्डियन इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे। बाद में वह एक फर्म में कम्प्यूटर टेक्नीशियन के तौर पर वर्क करने लगे। जब लोपेज का जन्म हुआ तब उनका परिवार छोटे अपार्टमेंट में रहता था। बाद में उनके पैरेंट्स ने अपने बचाए पैसों से डबल स्टोरी घर खरीदा, हालांकि यह उनकी हैसियत से बहुत बड़ी डील थी।