27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आप दूर नहीं जा सकते…ट्रांसफॉर्मेशन के बाद फराह खान के पति शिरिष ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Shirish Kunder Amazing Transformation: कोरियोग्राफर फराह खान के पति शिरीष कुंदर के ट्रांसफॉर्मेशन के बाद उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। क्या कुछ कहा है शिरिष ने, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Shirish Kunder Amazing Transformation

Shirish Kunder (सोर्स- एक्स)

Shirish Kunder Amazing Transformation: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान के पति और फिल्ममेकर शिरीष कुंदर इन दिनों सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा का केंद्र बन गए हैं। हाल ही में उनकी नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी, जिसमें उनका बदला हुआ लुक देखकर फैंस हैरान रह गए। इसी बीच उन्होंने एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसने लोगों की जिज्ञासा और भी बढ़ा दी।

नए लुक के साथ आया रहस्यमयी संदेश (Shirish Kunder Amazing Transformation)

शुक्रवार यानी 27 फरवरी को शिरीष कुंदर ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए एक गूढ़ कैप्शन लिखा- 'अगर आप किसी स्थिति से दूर नहीं जा सकते, तो आप बातचीत नहीं कर रहे बल्कि विनती कर रहे हैं।' इस एक लाइन ने सोशल मीडिया यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर ये मैसेज किसके लिए है।

पोस्ट में शिरीष का आत्मविश्वास भरा अंदाज दिखाई दिया। कुछ तस्वीरों में वो फिट और एथलेटिक बॉडी के साथ नजर आए, जबकि कुछ फोटो में उनका स्टाइलिश सूट लुक देखने को मिला। एक तस्वीर में वो फ्लाइट में बैठे दिखाई दिए, जिससे उनकी अचानक बढ़ी ऑनलाइन सक्रियता को लेकर चर्चा और तेज हो गई।

AI बनाम रियल ट्रांसफॉर्मेशन पर बहस (Shirish Kunder Amazing Transformation)

शिरीष कुंदर के इस बदलाव को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग राय सामने आई। कई यूजर्स ने उनके फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की, तो कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या ये बदलाव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है।

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके नए लुक को इंस्पायरिंग बताया, जबकि कई यूजर्स ने ये भी पूछा कि तस्वीरें असली हैं या डिजिटल एडिटिंग का कमाल। उम्र को मात देने वाले इस लुक ने लोगों को हैरान जरूर किया, लेकिन साथ ही जिज्ञासा भी बढ़ा दी।

फिल्मी सेट से शुरू हुई प्रेम कहानी

फराह खान और शिरीष कुंदर की मुलाकात फिल्म 'मैं हूं ना' के दौरान हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था, जबकि शिरीष एडिटिंग टीम का हिस्सा थे। काम के दौरान शुरू हुई दोस्ती जल्द ही रिश्ते में बदल गई और साल 2004 में दोनों ने शादी कर ली।

दोनों के बीच उम्र का अंतर होने के बावजूद उनकी केमिस्ट्री हमेशा चर्चा में रही है। साल 2008 में इस कपल ने तीन बच्चों — एक बेटे और दो बेटियों का स्वागत किया, जिसके बाद से वो पारिवारिक जीवन और करियर के बीच संतुलन बनाते नजर आते हैं।

शिरीष कुंदर का वर्कफ्रंट

शिरीष कुंदर ने एडिटर और निर्देशक के रूप में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' थी, जिसमें जैकलीन फर्नांडिस, मनोज बाजपेयी और मोहित रैना मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। ये फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी।

सोशल मीडिया पर बढ़ती दिलचस्पी

शिरीष कुंदर का ये नया अवतार सिर्फ एक फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन नहीं बल्कि उनकी डिजिटल मौजूदगी का नया चैप्टर भी माना जा रहा है। रहस्यमयी कैप्शन और बदले हुए अंदाज ने ये साबित कर दिया है कि कभी-कभी एक पोस्ट भी इंटरनेट पर बड़ी चर्चा छेड़ सकती है।