27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब चाहे मां बन सकती हूं…सलमान खान की 41 साल की अभिनेत्री ने फ्रीज कराए एग्स, डेजी शाह बोलीं- शादी जरूरी नहीं

Daisy Shah Eggs Freezing: बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह ने हाल ही में मदरहुड को लेकर बेबाक बयान दिया है। डेजी ने बताया कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करा दिए हैं।

2 min read
Google source verification
Daisy Shah Eggs Freezing

Daisy Shah Eggs Freezing (सोर्स- एक्स)

Daisy Shah Eggs Freezing: बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने निजी विचारों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने मदरहुड, शादी और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं। अभिनेत्री का मानना है कि बदलते समय में महिलाओं के पास अब अपने जीवन के फैसले खुद लेने की स्वतंत्रता है और परिवार शुरू करने के लिए शादी ही एकमात्र रास्ता नहीं है।

'जब चाहूं तब मां बन सकती हूं' (Daisy Shah Eggs Freezing)

41 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने भविष्य को ध्यान में रखते हुए एग फ्रीजिंग का विकल्प चुना है। उनके मुताबिक ये फैसला किसी दबाव में नहीं बल्कि अपने जीवन की योजना को लेकर लिया गया है। डेजी का कहना है कि अब उनके पास ये स्वतंत्रता है कि वो सही समय आने पर मां बनने का फैसला कर सकती हैं।

उन्होंने यह भी साफ किया कि शादी को लेकर उनकी सोच बेहद सहज है। वो इसे जीवन की अनिवार्यता नहीं मानतीं और इसे भगवान पर छोड़ चुकी हैं। उनके मुताबिक, एक महिला की पहचान या मातृत्व केवल शादी से जुड़ा होना जरूरी नहीं है।

जिंदगी के इस दौर से संतुष्ट हैं अभिनेत्री (Daisy Shah Eggs Freezing)

डेजी शाह ने बातचीत के दौरान अपनी निजी उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जीवन में जिन चीजों का सपना देखा था- अपना घर, परिवार को बेहतर जीवन और पालतू जानवर- वो सब हासिल कर चुकी हैं। यही वजह है कि वह अपने जीवन के वर्तमान चरण को शांत और संतोषभरा मानती हैं।

अभिनेत्री का कहना है कि सफलता केवल करियर से नहीं बल्कि मानसिक संतुलन और व्यक्तिगत खुशी से भी जुड़ी होती है। उनके अनुसार, अब वह ऐसे मुकाम पर हैं जहां उन्हें किसी चीज़ की जल्दबाज़ी नहीं है।

रिश्तों पर बेबाक राय, टॉक्सिक अनुभवों का जिक्र

डेज़ी शाह ने अपने पिछले रिश्तों को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कुछ संबंध उनके लिए बेहद कठिन रहे और एक समय ऐसा भी आया जब उनके पार्टनर ने उन्हें पुरुष सह-कलाकारों के साथ काम करने से रोकने की कोशिश की।

उन्होंने साफ कहा कि रिश्ते में सम्मान और स्वतंत्रता सबसे जरूरी होते हैं। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने के बावजूद वह मानती हैं कि पार्टनर का भी जिम्मेदार और स्थिर होना जरूरी है। उनके शब्दों में, रिश्ते केवल भावनाओं से नहीं बल्कि व्यावहारिक समझ से भी चलते हैं।

प्यार और आर्थिक स्थिरता दोनों जरूरी

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि रिश्तों में प्यार और आर्थिक संतुलन दोनों समान रूप से अहम हैं। वह किसी ऐसे संबंध में विश्वास नहीं करतीं जहां एक व्यक्ति दूसरे पर पूरी तरह निर्भर हो जाए। उनका मानना है कि साझेदारी बराबरी की होनी चाहिए।

डांसर से बॉलीवुड अभिनेत्री तक का सफर

डेज़ी शाह ने मनोरंजन जगत में अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी। बाद में उन्हें सलमान खान के साथ फिल्म जय हो से पहचान मिली, जिसका निर्देशन सोहेल खान ने किया था। इसके बाद वह फिल्म रेस 3 में भी नजर आईं, जिसे रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया था।

हाल के वर्षों में उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखा और वेब सीरीज 'रेड रूम' में दिखाई दीं। आने वाले समय में उनकी फिल्में 'द गोस्ट ऑफ गांधी' और 'बीहू अटैक' रिलीज के लिए तैयार हैं।