
श्रद्धा कपूर
Shraddha Kapoor Dating Rahul Modi: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी खूबसूरती, कमाल की अदाकारी और अपनी मासूमियत के लिए जानी जाती हैं। वो सुर्खियां बटोरने में भी कभी पीछे नहीं हटती हैं, लेकिन हाल में एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बनी हुई है। बीते दिन एक्ट्रेस तू झूठी मैं मक्कार के राइटर ‘राहुल मोदी’ के साथ मूवी देखने पहुंची थीं।
जिसके बाद से नेटीजन्स कयास लगा रहे हैं कि एक बार फिर से एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की लाइफ में लव अफेयर चल रहा है। श्रद्धा का नया प्यार कोई और नहीं बल्कि राहुल मोदी ही हैं। जब श्रद्धा कपूर हाल ही में राहुल मोदी के साथ फिल्म देखने पहुंची थीं। वहां पैपराजी ने श्रद्धा और राहुल को अपने कैमरे में कैद किया था।
इससे पहले रोहन श्रेष्ठा के साथ 4 साल रिलेशनशिप में थीं श्रद्धा
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म राइटर राहुल मोदी के साथ वीडियो तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिए कि एक्ट्रेस की जिंदगी में एक बार फिर स्पेशल इंसान के साथ प्यार की एंट्री हुई है। हालांकि श्रद्धा कपूर पहले सेलिब्रेटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा संग करीब चार साल तक रिलेशनशिप में थीं। फिर साल 2022 में खबर आई कि एक्ट्रेस रोहन से अलग हो गईं।
जानिए कौन हैं राहुल मोदी?
श्रद्धा कपूर की लेटेस्ट फिल्म तू झूठी तू मक्कार जिसे ‘लव रंजन’ ने डायरेक्ट किया है। लेकिन फिल्म के राइटर राहुल मोदी हैं। राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर ने ऐसे अपने रिलेशनशिप को किसी भी तरह से ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन राहुल अक्सर ही श्रद्धा कपूर के डॉग के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। राहुल और श्रद्धा की इस बढ़ती नजदीकियों से फैंस की खूब सारी उम्मीदें जुड़ गई हैं।
Published on:
05 Jul 2023 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
