5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shraddha Kapoor ने पशु क्रूरता के खिलाफ उठाई आवाज, कहा-जुर्माना बढ़ाने के लिए साइन करें ये याचिका

श्रद्धा कपूर ( shraddha kapoor ) ने उठाई पशु क्रूरता के खिलाफ आवाज जानवरों पर अत्याचार के जुर्माने को बढ़ाने की याचिका पर किए साइन लोगों से भी की इस याचिका को सपोर्ट करने की अपील

2 min read
Google source verification
shraddha kapoor

shraddha kapoor

मुंबई। बाॅलीवुड एक्ट्र्रेस श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor ) की पहचान एनिमल लवर के रूप में भी है। वह अक्सर जानवरों को दुलार करती नजर आती हैं। उनके ऐसे ही कुछ फोटोज और वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर जानवरों को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने लोगों से जानवरों पर अत्याचार के जुर्माना राशि को बढ़ाने वाली एक याचिका पर हस्ताक्षर करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा की पहली तस्वीरें, खुले बाल और चेहरे पर खुशी, वायरल हुईं फोटोज

’पशु क्रूरता के खिलाफ सजा को बढ़ाएं’
श्रद्धा का कहना है कि फिलहाल जानवरों संग दुर्व्यवहार करने वालों पर जुर्माना राशि बहुत कम है। इस वक्त महज 50 रूपए का जुर्माना लगाया जाता है। एक्ट्रेस कहती हैं कि ये जुर्माना बेहद कम है और इसे बढ़ाए जाने की जरूरत है। अभिनेत्री ने एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, ’पशु क्रूरता के खिलाफ सजा को बढ़ाएं। केवल हम ही इन बेजुबानों की आवाज बन सकते हैं। कृपया इस याचिका पर हस्ताक्षर करें।’

टाइगर श्राॅफ ने किया सपोर्ट
श्रद्धा को हाल ही उनके प्रशंसकों ने ’लव फॉर वॉयसलेस’ का टैग दिया था। श्रद्धा द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई स्टोरी को उनके सह-कलाकार टाइगर श्रॉफ ( Tiger Shroff ) का भी समर्थन मिला है। उन्होंने दिशा पटानी के साथ लोगों से इस नेक काम के लिए खड़े होने के लिए आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें : पति रितेश से नहीं, रूबीना के पति के माध्यम से बच्चा चाहती हैं राखी सावंत, बताया पूरा प्लान

’नागिन’ के रोल में आएंगी नजर
अभिनय की बात करें, तो वह हाल ही में घोषित फिल्म ’नागिन’ के अलावा रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor
) के साथ लव रंजन ( Love Ranjan ) के निर्देशन में बन रही अगली फिल्म में भी दिखाई देंगी। इन दिनों चल रहे सिंगिंग रियलिटी शो ’इंडियन म्यूजिक लीग’ ( Indian Music League ) में भी पापा शक्ति कपूर ( Shakti Kapoor ) और भाई सिद्धांत के साथ एक टीम ले रखी है।